फिरोजाबाद। निरीक्षण के दौरान मिली खामियाें के चलते सिरसागंज थाना क्षेत्र में संचालित एक शीतगृह के स्वामियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला उद्यान अधिकारी ने यह कार्रवाई की।
जिला उद्यान विभाग की टीम ने गत दिवस थाना व कस्बा सिरसागंज क्षेत्राधिकारी संचालित गंगा देवी-प्यारेलाल शीतगृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शीतगृह का लाइसेंस नवीनीकरण कराए बगैर आलू व अन्य फसलीय सामान का भंडारण होते मिला। मांगे जाने पर शीतगृह संचालक जरूरी अग्निशमन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी भी नही दिखा पाए। बताया गया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी शीतगृह के भागीदारों ने परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी नहीं लगाया गया। उक्त खामियों के चलते जिला उद्यान अधिकारी डॉ संजीव कुमार की तहरीर पर थाना पुलिस ने शीतगृह संचालकों व भागीदार अनिल कुमार शर्मा, अर्चना देवी, प्रदीप कुमार और उमा शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।