जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कराते चिकित्सकों के साथ मेडिकल कॉलेज स्टाफ।
- फोटो : FIROZABAD
बालफिरोजाबाद। कोरोना टीकाकरण का मॉपअप राउंड सोमवार को 15 स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। इसमें कोरोना वैक्सीन से वंचित रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण का अंतिम मौका दिया गया। इसमें 1970 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना टीकाकरण कराने का अंतिम मौका भी गवां दिया। मॉपअप राउंड में 2633 के लक्ष्य के सापेक्ष 698 ने ही वैक्सीन लगाई गई। वहीं, पूर्व में वैक्सीन लगवा चुके 158 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। सबसे ज्यादा टीकाकरण टूंडला स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ।
अरांव में 71 लोगों को वैक्सीन लगनी थी लेकिन सिर्फ 16 ही स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन लगवाने आए। धनपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर 24 में से सिर्फ एक स्वास्थ्यकर्मी ने ही वैक्सीन लगवाई। एका में 261 में से 125 ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। टूंडला स्वास्थ्य केंद्र पर 145 वैक्सीन सर्वाधिक लगाई गई। दीदामई, एफएच मेडिकल कॉलेज, सिरसागंज, जाटऊ, रामनगर, नगला बरी, शिकोहाबाद में भी कोरोना वैक्सीनेशन कराया गया।
दूसरी डोज लगवाने को रही उत्सुकता
फिरोजाबाद। कोरोना की दो डोज के बाद ही पूरा कोर्स होना है। इसलिए जिला अस्पताल, टूंडला पर कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। दूसरी डोज के लिए 193 का लक्ष्य था। इसमें 158 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
बाल सुधार गृह में एक बालक मिला कोरोना पॉजिटिव
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को भी राजकीय बाल सुधार गृह में एक बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। मरीज को होम आइसोलेट किया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3887 हो गई है। तीन मरीज कोरोना मुक्त हो गए। राजकीय बालगृह में 14 वर्षीय बालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर कोरोना की जांच की। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग तीन लाख 64 हजार से अधिक लोगों की जांच करा चुका है।