फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा को बना दिया धंधा: मान्यता आठवीं तक और पढ़ा रहे 12वीं के बच्चों को, राडार में ऐसे माफिया; थमाई गई नोटिस

Tue, 16 May 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कुछ स्कूलों ने शिक्षा को धंधा बना दिया है। उनकी मान्यता तो आठवीं तक है लेकिन वह 12वीं तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। अब ऐसे सभी माफिया राडार पर हैं। डीआईओएस ने इन स्कूलों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन
नोटिस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बगैर मान्यता के स्कूल संचालन पर शासन सख्ती बरतने लगा है। डीआईओएस निशा अस्थाना ने मंगलवार को स्कूलों में निरीक्षण किया। इसमें आठवीं की मान्यता पर हाईस्कूल की कक्षाएं संचालित होते पाई गई। दोनों ही स्कूलों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।

12वीं तक की कक्षाएं संचालित

विभाग को कई दिनों से बगैर मान्यता संचालित होने वाले स्कूलों के संबंध में शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिकायत पर आसफाबाद स्थित लार्ड कृष्णा मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में पहुंची। स्कूल में हाईस्कूल एवं इंटर की कक्षाएं संचालित थीं। जबकि स्कूल को जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता प्राप्त है। पूछने पर स्कूल संचालक कोई जवाब नहीं दे पाए। 

हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित होते मिलीं

इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का एक अन्य स्कूल में पंजीकरण कराया गया था। वहीं आसफाबाद में ही स्थित एसएनडी पब्लिक स्कूल मोहिनी नगर में डीआईओएस पहुंची तो यहां भी यही स्थिति मिली। स्कूल को सिर्फ जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता प्राप्त थी, लेकिन यहां भी हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित होते हुए मिलीं। डीआईओएस ने दोनों स्कूलों को नोटिस जारी कर 19 मई तक जवाब-तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें