फिरोजाबाद। रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच कोटला चुंगी चौराहा के समीप झगड़ा हो गया। दुकानदार और राहगीर मामले को शांत कराते तब तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को थाने ले आई। घायलों का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला किशननगर निवासी ओमकांत बघेल का प्रिंटिंग प्रेस का कारोबार है। ओमकांत का कहना है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला मिर्जा निवासी मुन्नालाल ने उसके यहां शादी के कार्ड छपवाए थे। मुन्नालाल पर करीब 380 रुपये उधार थे। रुपये मांगने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। क्षेत्रीय दुकानदार और राहगीर कुछ समक्ष पाते तब तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को थाने ले आई। मामले की जानकारी करने के साथ ही घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों लोगों के चोट लगी है। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।