फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कॉलोनी निवासियों की मांग-सबसे पहले किया जाए गलियों का निर्माण

विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रीराम कॉलोनी में नगर विधायक द्वारा लगाये गये कैंप मे आवास योजना के आवेदन जमा करती क? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन द्वारा श्रीराम कॉलोनी को नगर निगम की सीमा में शामिल करने के बाद क्षेत्र के लोगों को अब कॉलोनी के विकास का इंतजार है। लोगों की मांग है कि सबसे पहले जर्जर गलियों को सुधारा जाए। ताकि गलियों में भरे पानी की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

कोटला रोड पर बसी श्रीराम कॉलोनी में विजयनगर, चांदनीधाम बस्ती के साथ ही हरीनगर भी शामिल है। यह क्षेत्र पहले नगर निगम की सीमा में नहीं थे। अब यह क्षेत्र भी श्रीराम कॉलोनी के साथ अब नगर निगम की सीमा में शामिल हो गए हैं। इन क्षेत्रों को मिलाकर श्रीराम कॉलोनी की आबादी करीब सात हजार है। कोटला रोड को जोड़ने वाले मार्गों की संख्या करीब आठ है। इसमें से दो मार्गों पर इंटरलॉकिंग है। जबकि शेष छह मार्ग कच्चे हैं। इन आठ मार्गाें से करीब 50 गलियां जुड़ी हैं। यह गलियां कच्ची होने के साथ ही इन गलियों से पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव की समस्या है। लगभग सात हजार की आबादी के बीच लगभग 650 मकान पक्के बने हुए हैं। क्षेत्र में तेजी के साथ भवनों का निर्माण भी हो रहा है। क्षेत्र की 30 गलियों में न तो पाइप लाइन है और न लोगों के पास कनेक्शन। ऐसे में लोग पानी खरीदकर पीने को विवश हैं।
निरीक्षण को पहुंचे जल निगम के अधिकारी
मंगलवार को जल निगम के अधिशासी अभियंता वली मोहम्मद क्षेत्रीय जेई निखिल के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। क्षेत्रीय निवासी शिव कुमार राठौर के साथ उन गलियों को देखा जहां पर पाइप लाइन नहीं है। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जिन गलियों में पाइप लाइन नहीं है। उनका प्रस्ताव तैयार कर पाइप लाइन डालने का कार्य जल्द किया जाए। इससे क्षेत्रीय लोगों को गंगा जल मिल सके।
विज्ञापन

विधायक ने लगाया कैंप, पीएम आवास के लिए 40 आवदेन
प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र लोगों को लाभ देने के लिए नगर विधायक मनीष असीजा के निर्देशन में श्रीराम कॉलोनी में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का कैंप लगाया गया। कैंप में करीब 40 लोगों ने योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। जिससे पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। विधायक काफी देर तक कैंप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें