फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय के निर्माण की धीमी प्रगति पर एडीओ टूंडला को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सामुदायिक शौचालय निर्माण में कोताही पर डीपीआरओ ने ब्लॉक टूंडला के एडीओ को नोटिस जारी किया है। इस आशय के नोटिस अन्य ब्लॉकों में तैनात एडीओ पंचायतों को भी जारी किए हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर निर्मित सामुदायिक शौचालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने गत दिवस सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य की ब्लॉकवार समीक्षा की। इस दौरान ब्लॉक टूंडला में निर्धारित लक्ष्य 57 के सापेक्ष महज 37 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण होने की पुष्टि हुई। जबकि केवल नौ शौचालय ही स्वयं सहायता समूहों को हैंडओवर किए गए हैं।
डीपीआरओ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत लक्ष्मण सिंह को नोटिस जारी किया है। एडीओ को एक सप्ताह के भीतर नवनिर्मित शौचालय ग्राम क्षेत्र के सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को हैंडओवर किए जाने व 20 अन्य निर्माणाधीन शौचालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। डीपीआरओ के अनुसार सामुदायिक शौचालय निर्माण की धीमी गति व नव निर्मित शौचालयों को हैंडओवर नहीं किए जाने के मामले में शेष अन्य आठ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें