शिकोहाबाद एटा चौराहे से आदर्श नगर तक सर्विस रोड पर भरे पानी में पलटा ईरिक्शा और पानी से होकर निकल?
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जल निकासी न होने से एटा चौराहे से आदर्श नगर तक सर्विस रोड पर जल भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी एनएचआई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
नगर की जल निकासी न होने तथा हाईवे अथॉरिटी द्वारा बनाए गए नाले चोक होने से गंदा पानी सर्विस रोड पर भर रहा है। सर्विस रोड ने बंबा का रूप ले लिया है। जल भराव और सड़क के गड्ढों से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका है। अतुल बिहार कॉलोनी के बाशिंदे घरों में कैद होकर रह गए हैं। उन्हें निकलने के लिए पानी के अंदर होकर जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने उक्त जल भराव की समस्या को शीघ्र सुलझाने की मांग एनएचआई के अधिकारियों से की है।
इस संबंध में ईओ अवधेश कुमार का कहना है कि पालिका द्वारा जल निकासी के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन एनएचआई द्वारा कोई सहयोग नहीं मिल रहा। एनएचआई के अधिकारियों को बुला कर शीघ्र ही जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जायेगा।