फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ नहीं हुआ हिमांयुपुर नाला तो झेलना होगा जलभराव का दंश

विज्ञापन
वाजिदपुर की ठार से हिमायूंपुर को जाने वाला नाला पड़ा चौक बरसात में रहती है क्षेत्र में जलभराव की ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मानसून की दस्तक से पूर्व वाजिदपुर से हिमायूूंपुर आने वाले नाले को नगर निगम द्वारा साफ नहीं कराया गया तो खेतों में जलभराव के साथ लोगों के घरों में भी गंदा पानी भर जाएगा। समस्या की आशंका के मद्देनजर क्षेत्रीय लोग नगर निगम अधिकारियों से नाला साफ कराने के लिए गुहार लगा चुके है। वाजिदपुर से हिमांयुपुर आने वाला नाला करीब एक किलो मीटर लंबा है। इसकी गहराई करीब छह से सात फीट है। एक साल पूर्व नाले को आधा साफ किया गया था। इसके बावजूद नाला पूरी तरह से चोक पड़ा है।
विज्ञापन

नाले के दोनों ओर घास जमी है। नाले में जमी सिल्ट और घास पानी के बहाव को प्रभावित कर रही है। पानी की निकासी के लिए कहीं पर रास्ता तक नहीं है। नाला साफ न होने के कारण हिमायूंपुर पुलिया से रुपसपुर की ओर जाने वाले रास्ते के साथ नगला पचिया नई आबादी के साथ अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या होती है। बारिश के दिनों में खाली पड़े प्लॉट तालाब का रूप ले लेते है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें