सैलई में धंसी इंटरलॉकिंग सड़क देखते नगर आयुक्त विजय कुमार।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त विजय कुमार ने मंगलवार को नगर निगम के वार्ड संख्या एक सैलई का औचक निरीक्षण किया। सफाई कार्य संतोषजनक न मिलने पर सुपरवाइजर को निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्हें इंटरलॉकिंग की सड़क भी धंसी मिली। शौचालयों की गुणवत्ता सही न मिलने पर ठीक कराने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त विजय कुमार टीम के साथ वार्ड संख्या एक सैलई का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुपरवाइजर को दिशा निर्देश जारी किए। इंटरलॉकिंग भी एक स्थान पर धंसी मिलने पर आपत्ति जाहिर करते हुए चीफ इंजीनियर आरके मित्तल से सवाल जवाब किया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनवाए शौचालय की गुणवत्ता सही न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ठीक कराने को कहा।
इसके साथ ही सैलई स्थित विद्यालय प्राथमिक और उच्च प्राथमकि विद्यालय के साथ मल्टी स्टोर विद्यालय का भी निरीक्षण किया। क्षेत्रीय लोगों से भी समस्या के बारे में पूछताछ की। क्षेत्रीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए कैंप का भी निरीक्षण किया। दिन में भी स्ट्रीट लाइन जलती मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बंद कराने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय जेई के साथ जेडएसओ दलवीर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।