फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण न होने से अधिवक्ताओं ने रोका सफाई वाहन

विज्ञापन
तहसील सदर में सड़क निर्माण न होने पर नगर निगम का वाहन रोक कर नारेबाजी करते अधिवक्ता। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं ने सड़क का निर्माण न होने पर फिर हंगामा किया। तहसील के मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए कूड़ा लेकर जा रहे नगर निगम केे वाहन को रोक लिया। अधिवक्ताओं में मेयर और नगर निगम के अधिकारियों के प्रति काफी आक्रोश है। सड़क निर्माण न होने तक हड़ताल का एलान किया है।
विज्ञापन

सदर तहसील को जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। इस मार्ग के निर्माण की मांग अधिवक्ता पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। अधिवक्ताओं के आक्रोश के चलते एसडीएम सदर को भी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा था। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। जबकि मेयर ने जल्द ही सड़क का निर्माण कराने की बात कही थी, लेकिन सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो सका।
शुक्रवार से अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। शनिवार को सुबह अधिवक्ताओं ने कूड़ा लेकर जा रहे ट्रैक्टर को रोक कर नारेबाजी शुरू कर दी। क्षेत्रीय इंस्पेक्टर अरविंद भारती के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। इस दौरान विजय कुमार, लक्ष्मी नारायण, उमाकांत पचौरी, दुर्गेंश चंद्र जैन, चरन सिंह, रामनरेश यादव, विनोद कुमार, भगवती बघेल, ब्रजमोहन आदि रहे। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश चंद्र जैन का कहना है कि अनिश्चित कालीन हड़ताल का नोटिस शुक्रवार को एसडीएम सदर को दिया जा चुका है। जब तक सड़क निर्माण नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें