फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील में जलभराव के विरोध में वकीलों का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
तहसील सदर में मुख्मामार्ग का पानी निकलवाने के बाद दोनो तरफ लगी कीचड़। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर तहसील के मुख्य मार्ग पर जलभराव और गड्ढे होने के कारण अधिवक्ताआें ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर और नगर मजिस्ट्रेट की ओर से जाने वाले रास्ते के निर्माण के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। किंतु नगर निगम की तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं की गई है और न ही कोई सर्वे कराया गया है। इससे अधिवक्ता गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की सामूहिक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवीर सिंह एड. ने की। संचालन राकेश कुमार वर्मा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि तहसील से सरकार के लिए हर माह करोड़ों रुपये का राजस्व जाता है। इस सभी के बावजूद भी विगत 20 वर्ष से तहसील सदर को जाने वाले मुख्य मार्ग अथवा नजदीकी मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया। अधिकारी जब तहसील आते हैं तो वह अनदेखी करते हुए अपनी गाड़ी से निकल जाते हैं। इस स्थिति में सड़क का निर्माण नहीं होता है तो अधिवक्ता फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में दुर्गेश चंद्र जैन, उमाकांत पचौरी, चरन सिंह, राममोहन यादव, भीकमपाल गौतम, चंद्रप्रकाश, अतिवीर सिंह, अशोक शर्मा, राजेंद्र बघेल, हरीबाबू यादव, नवीन शर्मा, रमेश वर्मा, दरवेश सिंह, विक्रम सिंह, विनोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें