दबरई बिजली घर पर मेंटीनेंस कार्य करते विद्युतकर्मी।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार को जिला मुख्यालय और 38 गांवों की विद्युत सप्लाई लगातार पांच घंटे बंद रही। दबरई बिजली घर पर मेंटीनेंस कार्य किया गया। विद्युत संकट छाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दबरई बिजली घर पर रविवार को मेंटीनेंस कार्य किया गया। इस कारण सुबह 11 बजे से चार बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रखी गई। जिला मुख्यालय एवं बजीरपुर जहलपुर, नगला मवासी, विजयपुरा, दबरई, दाैंकेली, नगला खना, कनेक्शन, आकलपुर हसनपुर सहित 38 गांवों में सप्लाई बंद रही।
विद्युत सप्लाई प्रभावित होने से गांव में विद्युत संकट बना रहा। जेई धर्मेंद्र राजपूत के निर्देशन में विद्युत घर पर लगे ब्रेकर बदले गए। अन्य मेंटीनेंस कार्य किया गया। इधर, एसएन बिजली घर के अंतर्गत आने वाले दुर्गा नगर फीडर पर भी मेंटीनेंट कार्य चला। चूंकि राम बरात एवं अग्रसेन शोभायात्रा इसी मार्ग से होकर गुजरेगी। इससे जर्जर विद्युत तारों को बदला गया। करीब छह से अधिक मोहल्ला विद्युत सप्लाई बंद होने से प्रभावित रहे।