फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम पहुंची महिलाओं ने की नारेबाजी

विज्ञापन
सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंची रामनगर की महिलाएं हाथ उठाकर विरोध जताते - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलभराव और गली निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम पहुंची महिलाओं को जिम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सियों पर नहीं मिले। महिलाएं अधिकारियों के इंतजार में निगम में करीब एक घंटे तक डेरा डाले रहीं, शिकायत दर्ज कराने के लिए भटकती रहीं। कर्मचारी भी अधिकारियों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

रामनगर अस्पताल वाली गली में निवासी महिलाओं का आरोप था कि नगर निगम ने अरविंद के मकान तक तो गली का निर्माण करा दिया है। इसके बाद गली में न तो मिट्टी डलवाई गई और न ही निर्माण कराया गया। इससे गली और नीची हो गई है। इस कारण पानी की निकासी न होने से जलभराव हो जाता है। रास्ता भी नहीं बचता और बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंच पाते।
यदि जाते हैं तो गिरकर घायल हो रहे हैं। करीब 20 परिवारों को सबसे अधिक दिक्कत है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें