फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिटी मजिस्ट्रेट ने चेक किए होटल, नोटिस जारी

Mon, 08 Sep 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
उत्तर क्षेत्र में होटल में चेकिंग करते सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र में चल रहे गलत कारनामों की शिकायत पर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी होटलों में छापामार कार्रवाई की। होटलों में सिर्फ वही लोग मिले जो अपनी सहमति से रुके हुए थे। वहीं रजिस्ट्रेशन न होने पर नोटिस जारी किया है। थाना उतर के बंबा पर स्थित अलखराज होटल में गलत कार्य होने की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रहीं थीं। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय ने उक्त होटल को चेक किया। कमरों को चेक करने पर कुछ लोग मिले भी थे, लेकिन वह अपनी सहमति से रुके हुए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि एक होटल चेक किया था। जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं था। होटल स्वामी को नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें