फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ओवरब्रिज के नीचे बनाई चौपाटी

Wed, 02 Oct 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एनएचएआई के ओवरब्रिज के नीचे खुली चौपाटी ने होटल स्वामी और नगर पालिका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को एनएचएआई के अधिकारी नगर पालिका पहुंचे। जहां उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को बिना एनओसी लिए कॉमर्शियल कार्य के लिए ठेका उठाने के चलते नोटिस थमा दिया। दो दिन में चौपाटी बंद न करने पर एनएचएआई के अधिकारी खुद इस चौपाटी को ध्वस्त कराएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका ने कुछ माह पूर्व सुभाष तिराहे के नीचे एक ब्लॉक को सौंदर्यीकण एवं पार्क का ठेका लाखों रुपये लेकर सुभाष तिराहा स्थित होटल संचालक अनूप यादव को दे दिया था। इसका 1500 रुपये प्रतिमाह किराया भी नगर पालिका ने निर्धारित किया था। अब ओवरब्रिज के नीचे एक ब्लॉक में होटल संचालक ने चौपाटी (रेस्त्रां) बना दी है। इसकी जानकारी होने पर एनएचएआई आगरा के अधिकारी हरकत में आ गए। प्रोजेक्ट मैनेजर आगरा भावेश पटेल ने इस चौपाटी को पूरी तरह से अवैध करार दिया था। साथ ही नगर पालिका को बिना एनओसी लिए ओवरब्रिज के नीचे ठेका आवंटित करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। मंगलवार को एनएचएआई आगरा से मुकेश कुमार तिवारी प्रोजेक्ट मैनेजर मरम्मत, सचिन कुमार सीनियर इंजीनियर हाईवे नगर पालिका शिकोहाबाद पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत करने के बाद उन्हें नोटिस थमाया।






नगर पालिका को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

एनएचएआई के अधिकारियों ने नगर पालिका को 48 घंटे का अल्टीमेटम नोटिस बतौर दिया है। यदि 48 घंटे के अंदर अवैध रूप से खुली चौपाटी को नहीं हटाया गया, तो एनएचएआई के अधिकारी खुद इस चौपाटी को ध्वस्त कराएंगे।
विज्ञापन



सवालों के जवाब पर कन्नी काट गए ईओ

नगर पालिका पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों ने जब अधिशाषी अधिकारी से सवाल किया। यदि भविष्य में कोई हादसा होता है तो उसका मुआवजा कौन देगा। इस सवाल पर अधिशाषी अधिकारी ने जिम्मेदारी ली, लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों ने जब लिखित तौर पर इसको मांगा, तो अधिशाषी अधिकारी अपने ऑफिस से उठकर चले गए।





ओवरब्रिज के नीचे कोई भी कॉमर्शियल कार्य नहीं हो सकता है। यह चौपाटी पूरी तरह से अवैध है। हमने नगर पालिका को नोटिस देते हुए दो दिन का समय दिया है। इसके बाद हम खुद चौपाटी को ध्वस्त करा देंगे।
विज्ञापन




भावेश पटेल, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई, आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें