फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में लगा समस्याओं का अंबार

Wed, 10 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में बुधवार को लालपुर मंडी पर चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पानी, गंदगी व बिजली से जुड़े अधिकांश समस्याएं सामने आईं।
विज्ञापन

 स्थानीय बाशिंदों ने डीएम को बताया कि क्षेत्र में नालियां हैं न सड़कें। उबड़-खाबड़ सड़कों पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कार्य करने नहीं आते हैं। इससे चहुंओर गंदगी रहती है। जेई से कई बार कहने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। भीषण गर्मी में बिजली के बिना हाल-बेहाल है। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जेई विनोद कुमार का तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए।
मौके पर सिटी मजिस्टे्रट रविंद्र सिंह, नगर आयुक्त रामऔतार रमन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एक्सईएन राजकुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी हटाए
फीरोजाबाद। नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने बुधवार को वार्ड नं. तीन का भ्रमण किया। इस दौरान कई कर्मचारी कार्य से अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने देवेंद्र, अशोक, देवीराम तीनों भाई हैं, यह अक्सर कार्य क्षेत्र से गायब रहते हैं। धर्मेन्द्र पुत्र रामवीर तथा सफाई नायक प्रदीप को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं मून होटल के निकट स्ट्रीट लाइट जली मिलने पर ठेका कर्मचारी रामू को कार्य से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें