फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में मेले में आए बच्चों से छिनैती करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा था।
थाना दक्षिण के गांव लालऊ निवासी ललित घर के बच्चों के साथ रामलीला मैदान में मेला देखने के लिए गए थे। इसी दौरान बच्चों के गले से एक महिला और पुरुष ने सोने की लॉकेट और चांदी के कुछ आभूषण छीन लिए। बच्चों द्वारा हंगामा करने पर लोगों की भीड़ ने उन दोनों को पकड़ लिया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला और पुरुष को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। जहां दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।