फिरोजाबाद। गुरु सेवा शिक्षण संस्थान जैन पाठशाला के तत्वावधान में 15 दिवसीय धार्मिक शिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दिगंबर जैन भवन चौकी गेट पर आयोजित शिविर में 128 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने सांस्कृतिक व जिनवाणी सज्जा की। बच्चों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुरेंद्र जैन, निवय जैन, प्रमोद जैन, गौरव जैन, अंकुर जैन, शोभित जैन, सचिन जैन आदि उपस्थित रहे।