किरावली भगवान शिव पार्वती के स्वरूप में सजे बच्चे फोटो स्रोत स्वयं
किरावली। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली। बच्चे भगवान शिव और मां पार्वती के स्वरूप में सजकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विद्यालय से शिव मंदिर तक गई। वहां बच्चों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिव-पार्वती के स्वरूप में सजे बच्चों की आरती उतारी गई। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम हरी शर्मा, ज्योति वर्मा, रेवती रमण पचौरी, मनमोहन, गोविंद वर्मा, चंद्रकला पचौरी, मनोज, कृष्णकांत, शालिनी, पिंकी, बरखा आदि मौजूद रहीं।