रे एंटरटेनमेंट की ओर से रविवार को किरन पैलेस में मंडलीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक गाने पर डांस कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं ही है, जो प्रतिभा को निखारने का मौका देती हैं।
प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग के मध्य हुई। इसमें चार दर्जन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में जयंत पौनियां ने प्रथम, आकाश शर्मा ने द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में विजय ने प्रथम, शिवम् ने द्वितीय और नवीन कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार रेनू चौधरी, यशस्वी, अभय शर्मा, शालिनी, नीलू, सार्थक, ओम गौड़, राधिका, पूर्वी धनगर, वर्षा राठौर आदि को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान यशपाल सिंह स्वामी, उदयवीर पौनियां, विष्णुदत्त भारद्वाज, श्रवण शर्मा, देवेंद्र प्रताप देवू, विपल्व वीर सिंह, नरसिंह पाल, हरीश चौधरी, शैलेन्द्र वाल्मीकि, हनुमंत बघेल, राजीव दुबे, सतीश बघेल, एसपी बघेल, उत्तम चौधरी, हितेंद्र पाल सिंह, डा. गौतम सिंह, दिनेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।