फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के पेट में कीड़ों को मिटाने के लिए कृमि नाशक दवा खिलाई

Wed, 10 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डी-वर्मिंग डे के बारे में जिस तरह से लोगों में डर बना हुआ था, वह कृमि नाशक दवा  खाते ही छू-मंतर हो गया। स्वास्थ्य महकमे के पास किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची। एक दिन के लिए डाक्टर बने शिक्षक  भी छुट्टी होने के बाद ही आराम की मुद्रा में आए। देहात क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दवा का वितरण किया। साथ ही दिनभर स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

 यूपी में डी-वर्मिंग डे पहली बार आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के पेट में कीड़ों को मिटाने के लिए कृमि नाशक दवा खिलाई गई। ताकि बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। अब 15 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाएगा। डी वर्मिंग-डे की व्यवस्थाओं को परखने के लिए लखनऊ से टीम आई। सिरसागंज के क्षेत्रों में दौरा किया। सीएमओ डॉ पुष्कर आनंद ने स्वास्थ्य टीम के साथ स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। नोडल प्रभारी बनाए गए डॉ केके गुप्ता ने बताया कि डी वर्मिंग डे पर सब कुछ ठीक रहा। किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें