चाइल्डलाइन के कार्यालय में रोशनी अपने माता-पिता के साथ।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला में रविवार को मिलीं दो बालिकाओं को चाइल्डलाइन ने आखिर उनके परिजनों को सोमवार को खोज निकाला। परिजनों से मिलकर बेटियां खुशी से झूम उठीं। क्षेत्रीय पार्षद रानी बेगम ने भी पत्र लिखा था।
थाना दक्षिण के करबला गली नं. सात के पास रविवार को दोपहर के बाद दो बालिकाएं मिलीं थीं। एक बालिका अपना नाम रोशनी पुत्री पप्पू बता रही थी, जबकि दूसरी निखत बता रही थी। थाना पुलिस ने दोनों बालिकाओं को चाइल्डलाइन के प्रभारी डॉ. जफर आलम को सौंप दी थी।
बालिकाओं के परिजनों को खोजने के लिए चाइल्डलाइन की टीम रविवार की शाम से जुटी थी। सोमवार को दोपहर दोनों बालिकाओं के परिजन आखिर चाइल्डलाइन के कार्यालय आ गए। डॉ.जफर आलम ने बताया कि दोनों बालिकाएं थाना रामगढ़ के मक्का कॉलोनी करीम गंज की निवासी थी।
इनमें रोशनी पुत्री पप्पू हसन एवं उसकी मां आयशा निवासी मक्का कॉलोनी करीम गंज आए। बालिका द्वारा माता-पिता की पहचान करने एवं पार्षद के पत्र देने के बाद ही सौंपी गई। दूसरी बालिका निखत पुत्री हसन व मां कश्मीरन बेगम थीं। उसे भी परिजनों को सौंप दिया।