फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन मासूम को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। गंभीर हालत में मासूम को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया लेकिन आगरा ले जाते समय मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

साहपुर निवासी साधना (1.5) पुत्री तहसीलदार घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर के पीछे बंधे पटेला की टक्कर लगने से गिर पड़ी। इससे उसके गंभीर चोट आई। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में थाना पुलिस ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मासूम का शव सरकारी ट्रामा सेंटर में रखा था। परिजन मासूम के पोस्टमार्टम कराने को लेकर असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें