फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के युवक की सड़क हादसे में मौत

सार

गांव इंदुमई के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई।इस दौरान तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।परिजन यदि तहतरीर देंगे तो वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद/मक्खनपुर। गांव इंदुमई के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मथुरा से छत्तीसगढ़ जा रहा था। छत्तीसगढ़ के पडचेरी निवासी हरीमन गोस्वामी (40) परिवार और रिश्तेदारों के साथ बस से मथुरा-वृंदावन घूमने आया था। हरीमन परिजन और रिश्तेदारों के साथ बस से छत्तीसगढ़ लौट रहा था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे चालक ने बस को मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदुमई गांव के समीप एक होटल पर रोका था हरीमन सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। परिजन यदि तहतरीर देंगे तो वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें