फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शहर में मातम के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस

Tue, 27 Aug 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला मोहर्रम कमेटी और पंजतन पाक मोहर्रम कमेटी की ओर से चेहल्लुम का जुलूस रामगढ़ क्षेत्र में निकाला गया। गमगीन माहौल में निकाले गए जुलूस के दौरान पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। इधर मोहल्ला कोटला में शिया समुदाय की ओर से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

जिला मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त सूफी गुलाम समदानी मियां के निर्देशन में रामगढ़ थाना क्षेत्र के दरगाह हजरत अब्दुल रशीद मियां के आस्ताने अजमेरी गेट से प्रारंभ हुआ। चेहल्लुम के जुलूस में अलम, ताजिया एवं बुर्राक शामिल थे। इसमें नौजवान मातम मनाते चल रहे थे। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए देररात्रि आकाश वाणी कारखाने के पास समाप्त हुआ। पंजतन पाक मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष हाजी गुलाम साबिर मियां ने अलमदार ताजिया दरों का इस्तकबाल किया। सूफी गुलाम समदानी मियां ने शासन प्रशासन का व्यवस्थाओं के लिए शुक्रिया अदा किया। जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन मियां शामिल रहे। गुड्डू मियां,हैदर अली,जीशान अलमदार,नौशाद,मोहम्मद कैफ, गुलाम अब्बास मियां, अदनान मियां शामिल थे। मोहल्ला कोटला में शिया समुदाय की ओर से चेहल्लुम का जुलूस रविवार की शाम को निकाला गया था। मंसूर रिजवी ने कहा कि इसमें अंजुमान अब्बासिया के नौजवान मातम मनाते हुए चल रहे थे। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा।
वहीं, शिकोहाबाद में शहर में सुन्नी समुदाय ने पारंपरिक ढंग से चेहल्लुम का जुलूस निकाला। जुलूस कटरा मीरा नकवी चौक हरा फाटक इमामबाड़ा से शुरु हुआ। जो एटा तिराहा, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, बड़ा बाजार, रुकनपुर, नाइयों वाली मस्जिद, मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा, पंजाबी कॉलोनी होते हुए नकवी चौक पर जाकर सम्पन्न हुआ। महिलाओं ने जुलूस में ताजियों की जियारत की। अंकुर वर्मा, सरदार हरचरण सिंह चन्नी, नौशेनबी, अक्षय वर्मा, अमन बंसल, पीयूष कपूर, अतुल गुप्ता, सलीम सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें