फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऑनलाइन कमाई का दिया झांसा, 25 लाख रुपये ठगे

Sun, 16 Jun 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन कमाई का दिया झांसा, 25 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक युवक को टेलीग्राम एप के जरिए कमाई का लालच देकर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इसके बाद जब उसने ऑनलाइन की गई रकम को वापस मांगा तो उस पर 50 प्रतिशत और भेजने का दबाव बनाया गया। तब उसे ठगी का पता चल सका। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के सुहागनगर बलदेवी टावर निवासी सीतांशु शुक्ला ने एक मार्च से टेलीग्राम एप पर आए मैसेज के बाद को टीवी एप से जुड़ गया। इसके बाद आनलाइन कमाई के नाम पर ठगों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। ठगों द्वारा पहले युवक को ऑनलाइन कमाई कराई। इसके बाद धीरे-धीरे 25 लाख रुपये ठग लिए। जब धनराशि जाती दिखाई दी तो 6 मार्च को ही साइबर क्राइम थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। ठगों का कहना है अगर 25 लाख रुपये चाहिए तो इसकी 50 प्रतिशत धनराशि और जमा करानी होगी। ठगी करने वाले अब 12.50 लाख की ठगी और करना चाहते थे। पीड़ित मदद के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें