पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक-कर्मचारी एक मंच पर आएं
- अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले शनिवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नाराज शिक्षक एवं कर्मचारियों ने वोट फॉर ओपीएस अभियान चलाकर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। इससे भी एनडीए को काफी नुकसान हुआ है। अटेवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कृष्णज ने कहा कि प्रदेश की 45 लोकसभा सीटों पर भाजपा को पोस्टर बैलेट में हार का सामना करना पड़ा है। यह एक बड़ा संदेश है। कर्मचारियों के कारण एनडीए को 50 से 60 सीटों का नुकसान हुआ है। गत वर्ष ओपीएस को लेकर निकाली गई यात्रा ने कर्मचारियों को जोड़ने का काम किया था। शिक्षक कर्मचारियों को एक मंच पर आने का आह्वान किया। लोकसभा चुनाव के दौरान जान गंवाने वाले सभी कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जगवीर सिंह रजनेश कुमार,रमेशचन्द्र शाक्य, धर्मेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, संदीप दीक्षित नरेंद्र शर्मा, शिवा मैसी, योगेश यादव, संजय, सुनील कुमार, रविकांत, वीरेद्र, श्रीनिवास, चंदन यादव, राकेश, मुनेंद्र मौजूद थे।