फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गोतस्करी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, तीन की तलाश

Fri, 01 Sep 2023 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस टीम देख हाईवे पर ट्रक छोड़कर भाग गए आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाने की पुलिस ने गोतस्करी करने के मामले में वांछित दो तस्करों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेजा। 11 माह पहले इन दोनों समेत पांच तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई गई थी। बाकी तीन तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि 11 महीने पहले पुलिस टीम ने हाईवे पर दो दर्जन गोवंशी से भरे ट्रक को बरामद किया था। ट्रक में तीन मृत गोवंशी भी पाए गए थे। पुलिस को देखकर तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए थे। विवेचना के दौरान महताब, उसके भाई दिलशाद व अब्दुल रऊफ और आजाद निवासीगण लोधीपुर बांस अलाउद्दीनपुर, मिर्जापुर सहारनपुर समेत पांच तस्करों का नाम सामने आया था। इसमें से महताब और अब्दुल रऊफ को हाईवे पर धातरी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने दोस्त शाकिर के ट्रक से अलग-अलग जगह से गोवंशी को पकड़ कर गोकशी करने के लिए बिहार से संभल ले जा रहे थे। हाईवे पर पुलिस टीम को देखकर वे ट्रक छोड़कर भाग गए थे। इंस्पेक्टर मलिक ने बताया कि बाकी तीन तस्कर भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें