फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर स्टाफ को मिला बाल रोग विशेषज्ञ का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज के साथ ही सीएचसी और संयुक्त अस्पतालों को आधुनिक किया जा रहा है। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक और नर्स प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। पहले बैच का प्रशिक्षण सीएमओ कार्यालय में बृहस्पतिवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञों की कमी के चलते जनपद के समस्त चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) को 30-30 के तीन बैचों में बांटकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिले में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना की संभावित तीसरी लहर सबसे अधिक बच्चों को प्रभावित करेगी। नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह, प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर और नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने अलग-अलग आयुवर्ग के बच्चों में कोरोना के संबंधित लक्षणों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य इकाई पर यदि कोरोना के लक्षण वाले बच्चे आते हैं तो उन्हें तत्काल निकटवर्ती पीडियाट्रिक वार्ड (पीकू) में रेफर किया जाए। उन्होंने बताया कि जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों जसराना, एका, जाटऊ और सिरसागंज के अलावा संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में पीकू वार्ड बनाए जाने हैं। इसकी सभी तैयारी हो चुकी हैं। इन चारों केंद्रों पर प्रशिक्षित चिकित्सक, स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, डॉ. प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें