फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाऊमीन विक्रेता हिरासत में, थोक विक्रेता की दुकान सीज

विज्ञापन
फरिहा में खाद्य विभाग द्वारा की गई दुकानें सील - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना नारखी के नगला गुमानी, नगला कढ़ेरू व मोहम्मदपुर में दूषित चाऊमीन खाने से रविवार देर शाम 50 से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए थे। इस मामले में चाऊमीन विक्रेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चाऊमीन का सैंपल भरवाने के साथ कस्बा फरिहा में थोक की दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगला गुमानी निवासी प्रेम सिंह चाऊमीन, पेटीज गांव-गांव जाकर बेचता है। रविवार को तीन गांवों के परिवारों में महिलाएं, बच्चे, युवक-युवतियाें की चाऊमीन खाने से हालत बिगड़ गई थी। देर रात फरिहा से बीमारों को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। सोमवार सुबह आराम मिलने के साथ अधिकांश को छुट्टी दे दी।
चाऊमीन का सैंपल लेकर जांच को भिजवाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार फरिहा पहुंचे। यहां साबिर नामक दुकानदार को बुलाने का प्रयास किया। काफी देर तक नहीं आने पर उसकी खोखे की दुकान को सील कर दिया है। वहीं चाऊमीन विक्रेता प्रेमसिंह को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

परचून की दुकानों के गिरे शटर
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम चाऊमीन की दुकान को सीज करने कस्बा फरिहा पहुंची तो दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद करा दिए।
एक पलंग पर लेटे तीन-तीन मरीज
बड़ी संख्या में फूड प्वाइजिनिंग के शिकार लोगों के आने से ट्रामा सेंटर के पलंग कम पड़ गए। किसी पलंग पर दो-दो तो किसी पर तीन-तीन तक मरीज लिटाए गए।
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने तीन टीमों को गांवों में भेजा था। सीएमओ, सीएमएस (प्रभारी) डॉ. आलोक कुमार सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता, आरपी सिंह के ही साथ फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार, आनंद मोहन शर्मा व अन्य स्टाफ को बुलाया।
दूषित चाऊमीन के खाने से 50 से अधिक, बच्चे, महिलाएं और युवतियां की हालत बिगड़ गई थी। टीम भेजकर चाऊमीन का सैंपल लिया है, जिसे जांच को भेजा है। चाऊमीन विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें