फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में मदनपुर इकाई का गठन किया गया। कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए वक्ताओं ने एकजुट होने पर जोर देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा की उपस्थिति में ब्लॉक इकाई मदनपुर का गठन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ कुमार मिश्र के साथ में एडीओ राजेश कुमार ने भी उपस्थित रहकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। नवगठित इकाई में प्रदीप यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, रामनरेश को महामंत्री, अविनाश मधुकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, गौरव यादव संप्रेक्षक एवं विष्णु दयाल संगठन मंत्री चुने गए। वक्ताओं ने 21 जुलाई को जिले में आने वाले पेंशन रथ के संबंध में बताते हुए कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। वहीं पुरानी पेंशन के लिए दस अगस्त को दिल्ली में होने वाली रैली के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें जिले से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में राजेश कुमार, नीरज शर्मा, उपदेश कुमार, जयशंकर, रेनू कुमारी, संगीता, राजेश सिंह, किशन स्वरूप, पंकज कुमार, राजीव, रत्ना देवी, अर्चना देवी आदि उपस्थित थे