फीरोजाबाद में
बुधवार को मौसम में बदलाव दिखाई दिया। तड़के जमीं से आसमान तक कोहरे की
सफेद चादर ही तनी दिखाई दी। कोहरे के कारण हाईवे हो या शहर की गलियों में
वाहनों की रफ्तार धीमी दिखाई दी। वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाने को
विवश हुए। आखिर दिन में धूप नहीं खिली। इसके कारण शाम को कोहरा भी दिखाई
दिया। इसके कारण शाम को दिक्कत होनी शुरू हो गई थी। कोहरे और सर्दी के चलते
बुजुर्ग रजाई में दुबके बैठे रहे। घर में अलाव, हीटर के सहारे ही सर्दी
दूर की।
स्कूलों में ठिठुरते रहे नौनिहाल
कोहरे और शीतलहर के
कारण छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कई माताएं तो छुट्टी से
पहले ही स्कूल लेने तक जा पहुंची। प्राइवेट स्कूलों में अलाव जलाकर बच्चों
को तापने की व्यवस्था भी करनी पड़ी।
किसान फिर से हुए चिंतित
कोहरे
ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को धूप खिलने पर किसान हों खुश
थे वहीं बुधवार को तड़के से घने कोहरे को देखकर यह चिंता दी। उन्हें फसलों
के नुकसान होने का खतरा लग रहा है।
सरकारी दफ्तरों में दिखी सर्दी
कार्यालयों
में हीटर लगाकर कामकाज निपटाया गया। वहीं स्टाफ भी बाहर अलाव को जलाकर
राहत पाने की कोशिश में थे। विकास भवन, कलक्ट्रेट में हीटर और अलाव के
आसपास ही सब बैठे रहे।