फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरौली में नहीं जले चूल्हे, आज आएगा शहीद विजयभान का शव

विज्ञापन
अपने वेटा विवेक यादव की शादी में आर्शीबाद देते बीएसएफ जवान विजयभान अपनी पत्नी सुनीता यादव के साथ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गुरुवार को बांग्लादेश सीमा पर पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जिले में शहीद हुए बीएसएफ के जवान विजयभान के गांव चमरौली में शुक्रवार को चूल्हे नहीं जले। शहीद की पत्नी और बच्चों के आसूं नहीं थम रहे हैं। पूरा गांव बेसब्री से देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवान विजयभान के शव आने का इंतजार कर रहा है। शहीद विजयभान का शव शनिवार दोपहर बाद तक गांव पहुंच सकता है। प्रशासन की ओर से सीओ, तहसीलदार शिकोहाबाद ने गांव में जाकर परिजनों से बात की। परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में काकमरीचर सीमा पर बार्डर गार्ड ऑफ बांग्लादेश (बीजीबी) की टीम द्वारा पीछे से की कई फायरिंग में शिकोहाबाद तहसील के गांव चमरौली के निवासी बीएसएफ की 117 वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल विजयभान सिंह यादव (52) पुत्र सुंदर सिंह यादव शहीद हो गए। जबकि उनका साथी राजवीर घायल हो गया। विजयभान के शहीद होने के बाद गांव में कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विजयभान के बड़े भाई सत्यभान के मकान पर मौजूद शहीद के पुत्र विवेक और सुमित यादव को ढांढस बंधाने को गांव चमरौली के साथ जेबड़ा, मक्खनपुर,नगरिया,शाहपुर,निहालपुर से लेकर आस-पास के दूर दराज गांवों के लोग आ रहे हैं। शहीद की पत्नी सुनीता देवी और मां फूलवती को ढांढस बंधाने को महिलाएं पहुंच रही हैं। शहीद हुए विजयभान के बड़े भाई सत्यभान सिंह (रिटायर्ड फौजी) ने बताया कि शनिवार को दोपहर तक शव आने की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल में अंतराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवान विजयभान के शहीद होने के बाद ग्राम चमरौली में घ?- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें