फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए फैक्टरी एवं दुकानों पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए खाद्य विभाग की टीमें क्षेत्र में निकली। दुकानों और कारखानों में निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर कमियां पाने पर सुधार के निर्देश दिए गए। जिन दुकानों पर भीड़ थी या सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। उन दुकानदारों को चेतावनी दी गई। कारखानों में थर्मल स्क्रीनिंग मशीन, सैनिटाइज एवं अन्य आवश्यक चीजें देखीं।
सभी को मास्क लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि हमारी टीमें लगातार क्षेत्र में निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पांच जून से 23 जून तक 934 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। क्योंकि इन प्रतिष्ठानों पर मास्क, सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीएम के आदेश पर यह अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।