फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीडीपीओ दस आंगनबाड़ी केंद्रों का करें निरीक्षण

Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिला पोषण व जिला निगरानी समिति की बैठक में डीएम ने सभी सीडीपीओ को दस-दस आंगनबाड़ी केंद्रों व जिला कार्यक्रम अधिकारी को पांच तथा जिला स्तरीय अफसरों को दो-दो आंगनबाड़ी केद्रों का हर माह निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में शासन की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने कहा सीडीपीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला स्तरीय अफसर अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराएं। ग्रीन श्रेणी में आ जाते हैं और उसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम उनके घर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती रहे, जिससे वह फिर से सैैम-मैम की कैटेगरी में न आने पाएं। सीडीओ दीक्ष जैन, डीडीओ महेंद्र प्रताप यादव, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ सहित सभी सीडीपीओ व बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें