फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मक्खनपुर का फीडर बदलने पर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Aug 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। नगर पंचायत मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ का विद्युत वितरण फीडर दबरई से मक्खनपुर किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था रुकवाने के लिए बिल्टीगढ़ के क्षेत्रीय सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देशन में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया। बिल्टीगढ़ की विद्युत वितरण को दबरई से ही रखने की मांग की।सभासद एवं जिला योजना समिति के सदस्य सुहेल कांत शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन देते समय बताया नगर कि पंचायत मक्खनपुर के वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 8, 13 और 15, की विद्युत आपूर्ति दबरई फीडर से है। जो कि कई वर्षों से सुचारू रूप से आपूर्ति दी जा रही है। नई नगर पंचायत मक्खनपुर बनने के कारण इसको मक्खनपुर फीडर से जोड़ा जा रहा है। इसका सभी क्षेत्रवासी एवं क्षेत्रीय सभासद विरोध कर रहे हैं। सभी क्षेत्रवासियों की मांग है की बिल्टीगढ़ विद्युत वितरक दवरई फीडर से ही रखें, मक्खनपुर से न जोड़ें। ज्ञापन देने वालों में राहुल बघेल सभासद, टीटू कुशवाहा सभासद, चंदन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें