फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीडीओ ने परखे ग्राम नागऊ के विकास कार्य

Thu, 13 Feb 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागऊ का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। बाबा नीम करोरी की जन्मस्थली पर 8.65 करोड़ के चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सीडीओ शत्रोहन वैश्य बृहस्पतिवार को ग्राम नागऊ पहुंचे। उन्होंने नागऊ ग्राम पंचायत में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। बच्चों को अन्न प्रासन्न कराया। उच्च प्राथमिक स्कूल में स्पेश लैब को देखने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं से इसकी जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रांगण में लाइब्रेरी बनाए जाने के बीडीओ को निर्देश दिए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के पठन पाठन स्तर को भी परखा।
विज्ञापन

इसके साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर 8.65 करोड़ के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों को पूर्ण गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए आशीष पांडेय,डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, प्रभारी बीडीओ जितेंद्र यादव,एडीओ पंचायत थान सिंह यादव,प्रधान कुसुमलता यादव, सचिव सौरभ बघेल,बलजीत तांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें