फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने जांची यमुना पहुंच मार्ग की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ दीक्षा जैन ने यमुना की तलहटी रामदास का पुरा के समीप निर्माणाधीन सेतु पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ काम को पूर्ण करने की हिदायत दी। मालीपट्टी में संचालित आयुष्मान कार्ड के शिविर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

पहुंच मार्ग निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता ने बताया कि दो वैल कुएं फाउंडेशन का काम जमीनी स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कार्य को गुणवत्तायुक्त कराने की हिदायत दी। इसके साथ एप्रोच मार्ग के लिए एसडीएम को भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने मालीपटट्टी में आयुष्मान कैंप का निरीक्षण किया।
आयुष्मान के नोडल अधिकारी डॉ. हंसराज, डीआईएसएम गौरव शाक्य व प्रभारी चिकित्साधिकारी आशा, कोटेदार के साथ कुछ लाभार्थी मौजूद थे। सीएचओ लाखन सिंह ने बनाए गए कार्ड के बारे में जानकारी दी। सीडीओ ने प्रति ब्लॉक तीन दिन में तीन हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें