फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एका के चौराहों व चौकियों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Mon, 03 Feb 2025 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एका। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकियों के साथ-साथ कस्बा के प्रमुख चौराहों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में आईटीएमएस प्रणाली के तर्ज पर ही नगर पंचायत एका के प्रमुख चौराहों के साथ-साथ थाना के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकियों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाएगा। ताकि पुलिस चौकियों पर थाने पर बैठकर निगरानी की जा सके। इन कैमरों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ा जाएगा। थाना प्रभारी एका रमित शर्मा ने बताया कि कस्बा के सभी प्रमुख एका-फिरोजाबाद चौराहा, एका से एटा चौराहा, चौकी, झालगोपाल पुर पुलिस चौकी, सुराया पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरों को लगवाया जाएगा, जिससे चौकियों पर चलने वाले घटनाक्रम की जानकारी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें