फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोर्ट के आदेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- मृतक के पुत्र ने रिश्तेदारों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। लगभग चार माह पूर्व नीम के पेड़ से लटककर एक युवक ने अपनी जान गंवा दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र ने कोर्ट के आदेश पर रिश्तेदारों के खिलाफ थाना नसीरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के पुत्र ने रिश्तेदारों पर पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नसीरपुर क्षेत्र के गांव रूधऊ, हाल निवासी माधौगंज शिकोहाबाद निवासी विजय कुमार ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोप लगाते हुए बताया है कि 30 मई को उसके पिता दयाल सिंह कुछ रिश्तेदारों के साथ जमीन के बंटवारे के लिए गांव में चाचा संजय, आलोक, चाची सविता देवी एवं ताई गिरजा देवी के पास गए थे। आरोप है कि वहां जमीन के बंटवारे की बात करने पर आरोपियों ने उन्हें जमीन का बंटवारा करने से मना कर दिया। साथ ही सभी के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग तथा गाली-गलौज करते हुए बेइज्जत कर आत्महत्या के लिए प्रेरित किया था। बेइज्जत होने पर गांव में ही पीड़ित के पिता दयाल सिंह ने इन्द्रपाल के खेत में खड़े नीम के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी थी। इस घटना में मृतक के पुत्र ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें