महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों पर केस दर्ज
नारखी। रजावली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने देवर और उसके दो साथियों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए रजावली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता का कहना है कि रजावली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके पति की मौत हो चुकी है। सोमवार रात वह घर पर बच्चों के साथ सो रही थी। तभी देवर अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया। इन लोगों ने उसको बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर पिस्टल तान दी। इस बीच बच्चे जाग गए। उनके द्वारा शोरगुल किया गया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता ने थाने जाकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
नारखी। रजावली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने युवक हरी प्रताप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद