फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद गोलीकांड: पिता-पुत्र सहित चार नामजद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 16 Dec 2023 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में हुए गोलीकांड के मामले में घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
थाना शिकोहाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर शाम गोलीकांड में एक घायल हो गया। घायल के पुत्र ने आरोपी पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मोहम्मद माह निवासी स्वाति (22) की उसकी भाभी प्रवेश देवी द्वारा शादी कराने से नाराज हुए ननद के पिता हरिओम एवं उसके बेटे अरूण कुमार उर्फ कान्हा ने शुक्रवार रात आठ बजे करीब फायरिंग कर दी थी। इसमें एक गोली प्रवेश देवी के पिता विशंभर सिंह (55) के कंधे के समीप लगी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया था। 

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गोलीकांड में दूसरे पक्ष से ऊषा देवी (65) देर रात सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंची। वहां मेडिकल न होने के चलते वह रात्रि साढ़े दस बजे करीब थाना शिकोहाबाद पहुंची। पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना में घायल के पुत्र ने आरोपी हरिओम, अरुण कुमार, दो भाई रोहित, प्रांशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दूसरे पक्ष से एक वृद्धा भी आई थी। वह भी आरोप लगा रही थी। पुलिस द्वारा उसका भी मेडिकल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें