फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगला दल में मृत्यु भोज के दौरान पथराव, मारपीट और छेड़खानी में 21 पर मुकदमा

Thu, 27 Aug 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पचोखरा (फिरोजाबाद)। थाना पचोखरा क्षेत्र के ग्राम नगला दल में 23 अगस्त को आयोजित एक मृत्यु भोज कार्यक्रम के दौरान हुई अराजकता ने तूल पकड़ लिया है। मामले में अनुसूचित जाति पक्ष की ओर से पुलिस ने ठाकुर समाज के 21 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, इससे पूर्व तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई हो चुकी है। मामले की जांच सीओ टूंडला कर रहे हैं। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन


थाना पचोखरा के नगला दल निवासी रोहित कुमार की ताई का मृत्यु भोज कार्यक्रम चल रहा था। तभी ठाकुर समाज के तीन लोग बाइक से वहां से गुजर रहे थे। बाइक की टक्कर से अनुसूचित जाति पक्ष का एक बच्चा घायल हो गया था। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और ठाकुर समाज के एक युवक के तमाचा मार दिया था। इस पर आक्रोशित उक्त समाज के लोगों ने अनुसूचित जाति पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने उस दिन गांव निवासी पप्पू के तीनों बेटों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया था। इसके बाद 25 अगस्त को रोहित की तहरीर पर 21 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। रोहित का आरोप है कि 23 अगस्त को जब कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही 4-5 युवक रास्ते से बाइक गुजरते हुए लगातार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ितों ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए और परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कि कुछ ही देर में आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ हाथ में लोहे की रॉड, फरसा, डंडे और ईंट-पत्थर लेकर एक राय होकर आ धमके। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से हमला कर दिया और घर में घुसकर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़खानी की।

इस जानलेवा हमले में 10 वर्षीय शिवानी की जांघ में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा बंसी लाल, आवेश, बब्बी, मनीष, सनी, विजय देवी, प्रेमवती, संध्या और हेमलता सहित कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन





21 नामजद व अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कमल सिंह, आलम, आशीष, सीताराम, अमन, ध्रुव सिंह, राकेश, कन्हैया, सनी, बादल, अजय, पुष्पे, ब्रजेश, मोनू, डब्बू, गोपाल, सुखवीर, सन्नू, रनधीर, मुन्ना और 1 अज्ञात सहित कुल 21 नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हमले, बलवा सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें