युवती ने बताया कि फौजी ने मथुरा के छटीकरा में उसे मिलने के लिए बुलाया। यहां होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद टूंडला थाना क्षेत्र स्थित काका होटल में भी उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो उसने 25 जून को शादी करने की बात कही। इस बीच वह अपने माता-पिता और फूफा के साथ उसके घर पर आया। 23 जून को वह अपना जन्मदिन मनाने उसके घर पहुंचा। यहां उसके साथ फोटो भी खिंचवाए।
इसके बाद रात में शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। इस दिन उसने मना किया तो आरोपी ने तमंचा के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 24 जून को उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जवान ओमवीर सिंह, मां फूलवती, पिता शिवराम सिंह, भाई भगवान सिंह, छोटू, राहुल सिंह व फूफा सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ेंः- UP: छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा प्रधानाचार्य का पौत्र, फेसबुक पर करता है अश्लील मैसेज
आईजी के आदेश पर लिखी गई दुष्कर्म की रिपोर्ट
पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी फौजी के शादी से इंकार करने पर वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। यहां उसकी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर कोई सुनवाई तक नहीं हुई। तब वह आईजी आगरा के पास पहुंची। आईजी के आदेश पर टूंडला थाना में उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
टूंडला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आईजी के निर्देश पर सेना के जवान सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल व बयान दर्ज कराते हुए घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।