फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सेवानिवृत फौजी पर जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में घर में बुला कर युवक के सिर में गोली मारने के आरोप में सेवानिवृत्त फौजी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायल युवक का इलाज आगरा में चल रहा है। इस मामले में घायल के भाई ने थाने में आरोपी सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शंभूनगर निवासी विकास (30) को पड़ोसी सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र सिंह ने घर पर बुलाया। आरोप है कि यहां पर फौजी ने युवक से कुछ कहा, जिसका युवक ने विरोध किया। इसके बाद राजेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली उसके सिर में लगी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजन घायल को लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
जहां से उसे आगरा भेज दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर देर रात घायल के भाई ने थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने राजेंद्र सिंह पर भाई को जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित भाई की तहरीर पर आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को एक युवक के गोली लगी थी। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें