फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर में घुसकर मारपीट और पथराव पर मुकदमा दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव बुढरई में आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट और पथराव कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बुढरई निवासी रेखा देवी गत 21 दिसम्बर को दोपहर ढाई बजे करीब अपने घर पर मौजूद थी। आरोप है कि तभी भान सिंह उसका बेटा अमित कुमार, पत्नी नेमा देवी, बेटी प्रिया जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब महिला ने गाली-गलौज का विरोध किया तो सभी ने मिलकर लात-घूंसों, लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपियों ने घर से बाहर आकर पथराव शुरु कर दिया। घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें