फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चचेरे भाई की हत्या में छह पर केस, पांच गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। मकान की दीवार बनाने को लेकर गांव जलोपुरा में हुई मारपीट, पथराव में चचेरे भाई की मौत होने से परिवार में तनाव की स्थिति है। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष की महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया है। वहीं मृतक के पिता ने अपने भतीजों, भाई सहित छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण सिर में अंदरूनी चोट लगना आया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जलोपुरा निवासी मोहम्मइ इस्माइल का उनके भाई नूर मोहम्मद से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को उनके बेटे जाकिर का गांव में ही मकान बन रहा था। जिसका उनके भाई नूर मुहम्मद विरोध कर रहे थे। इसको लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। नूर मोहम्मद प उनके पुत्र जमील उर्फ बॉबी, पोहपी, चांदबाबू, शेखू, समीना ने पथराव कर दिया था। पथराव में मोहम्मद इस्माइल का बेटा साबिर, जाकिर व सपना घायल हो गए थे।
बीच बचाव करने गए उनके बेटे नासिर को भी उक्त लोगों ने जमीन पर गिराकर जमकर पीटा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए। जहां शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत होई थी। गंभीर घायल सपना की हालत बिगड़ने पर उसे देरशाम उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। थाना प्रभारी अनुज राणा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए जमील उर्फ बाबी, पोहपी, चांद बाबू, समीना व नूर मुहम्मद को गिरफ्तार किया है। शेखू की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें