फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पशुवाड़े में लगी आग के मामले में महिला सहित 5 पर केस

Wed, 29 Nov 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पशुवाड़े में लगी आग के मामले में पशुपालक ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए एक महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आग में एक भैंस सहित तीन बकरियां जिंदा जलकर मर गईं थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव नगला दल निवासी दूलन सिंह सोमवार शाम पशुओं को अपने प्लाॅट स्थित पशुवाड़े में पशुओं को बांधकर घर खाना खाने चला गया था। रात्रि पौने आठ बजे के करीब गांव के नीरज, महेन्द्र सिंह, ब्रजवीर सिंह, महीपाल व रामवती ने रंजिशन आग लगा थी। पशुपालक दूलन का आरोप है कि भैंस को लेकर इन लोगों से उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। तब इन लोगों ने उन्हें जान से मारने व गांव से भगाने की धमकी दी थी।
घटना के दौरान बेटी संध्या शौच करने गई थी, उसने ही आरोपियों को पशुवाड़े में आग लगाते हुए देखा था। बेटी के घटना की जानकारी देने पर वह शोर मचाता हुआ मौके पर पहुंचा था। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। पशुओं के बचाने के दौरान वह भी झुलस गया। दूलन सिंह ने महिला सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें