फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्याल सम्मेलन में कलाकारों ने लूटी वाहवाही 

Mon, 10 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
ख्याल सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
 तुलसी समिति द्वारा रविवार रात ख्याल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कलगी और तुर्रा पक्ष के कलाकारों ने अपने ख्याल प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। सम्मेलन का शुभारंभ श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के सचिव आरपी सिंह यादव ने संत तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त रामऔतार रमन, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं सीओ सिटी ओमकार यादव रहे। कलगी पक्ष के पंडित दिनेश गुरू लखनऊ, विजेंद्र मथुरा, मुरारीलाल चंचल, ओमप्रकाश सागर, तुलाराम ठेकेदार और तुर्रा पक्ष के चुन्नू चमचम फर्रुखाबाद, वीरेंद्र राही मथुरा, इशहाक मोहम्मद, हरप्रसाद प्रीतम, पं. ब्रह्मदेव तिवारी ने आतंकवाद, भ्रष्टाचार, सियासत पर अपने-अपने ख्याल प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। संचालन हरीश चतुर्वेदी ने किया। ख्याल सम्मेलन के संयोजक मोरमुकुट बंसल द्वारा सभी ख्याल कलाकारों का सम्मान किया। तुलसी समिति अध्यक्ष आनंद गुप्ता, विपिन शर्मा ने मुख्य अतिथियों और संचालक का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें