फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाइवे पर कार बनी आग का गोला, परिवार के लोगों ने कूदकर बचाई जान

Sun, 17 Dec 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कठफोरी (फिरोजाबाद)। सिरसागंज थाना क्षेत्र में परिवार के साथ युवक सेंट्रो कार से आगरा जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक कार से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते हाइवे पर दौड़ती कार आग का गोला बन गई। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार जलकर स्वाहा हो गई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मैनपुरी कोतवाली के स्टेशन रोड निवासी वरुण सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ शनिवार को इटावा से आगरा सेंट्रो कार से जा रहे थे। कार जैसे ही कठफोरी टोल और गुराऊ के समीप पहुंची। तो अचानक कार से आवाज आने लगी। चालक ने कार की रफ्तार को धीमा कर लिया। उसके बाद कार से धुआं निकलने लगा। उसके बाद अचानक कार में आग लग गई। कार में बैठे लोगों ने कार की रफ्तार कम होते ही कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार देखते ही देखते जलकर राख हो गई। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि इटावा से आगरा जा रहे परिवार की सेंट्रो कार में आग लग गई थी। परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें